🔳 श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम को भेजी गई शिकायत
🔳 भविष्य में उपजाऊ खेतों को नुकसान का जताया अंदेशा
🔳 लगातार मनमाना रवैया अपनाए जाने पर जताई नाराजगी
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी क्षेत्र में स्थापित स्टोन क्रशर से मलबा व किचड़ युक्त पानी सरकारी व ग्राम पंचायत की जमीन में डंप किए जाने की शिकायत श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम तक पहुंची है। स्थानीय ग्रामीण ने एसडीएम को ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की क्रशर स्वामी की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।
बढेरी स्थित एक स्टोन क्रशर का मलबा व कीचड़ युक्त पानी सार्वजनिक स्थानों व ग्राम पंचायत तथा सरकारी भूमि पर किए जाने की शिकायत एसडीएम भेजी गई है। स्थानीय बिशन सिंह जंतवाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेज मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है। आरोप लगाया है की स्टोन क्रशर से निकली गंदगी धड़ल्ले से सरकारी व ग्राम पंचायत की जमीन पर डाली जा रही है भविष्य में गंदगी के उपजाऊ खेतों तक पहुंचने की आंशका भी बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने क्रशर के रास्ते को भी अवैध करार दिया है। आरोप लगाया है की कुछ लोगों की मिलीभगत से क्रशर स्वामी मनमानी पर आमादा हो चुका है। शिकायतकर्ता ने श्री कैंची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!