🔳 ग्रामीणों को दी गई कानूनी नियमों की जानकारी
🔳 मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह अपराध विषय पर गोष्ठी हुई। ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने को जागरुक किया गया। कानूनी नियमों की जानकारी भी साझा की गई।
गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकने को जागरुकता कार्यक्रम में गांव के लोगों को कई अहम जानकारियां दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने बाल विवाह पर विस्तार से बताया। कहा की बाल विवाह कराए जाने पर लड़का व लड़की पक्ष के माता पिता दोनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस प्रशासन कानूनी नियमों के सख्ती से पालन को लगातार निगरानी भी करता है। गांव के लोगों से किसी भी बाल विवाह की सूचना पुलिस प्रशासन को देने का भी आह्वान किया। इस दौरान दीपशिखा, मोनिका, दीपा, गौरी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।