🔳पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बढेरी क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान
🔳एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳मानक से अधिक उपखनिज ढो रहे डंपर पर 9500 का लगाया जुर्माना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद बलवंत सिंह भुजान -बर्धो मोटर मार्ग पर एकाएक चैकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम के चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ओवरलोड उपखनिज लेकर दौड़ रहे डंपर पर 9500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लंबे समय से मिल रही शिकायतों का संज्ञान ले प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर बढ़ेरी क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। उपखनिज लेकर आवाजाही कर रहे डंपरो की जांच शुरु की गई। पुलिस प्रशासन के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान डंपर यूके 01सीए 0659 में तय मानक से अधिक उपखनिज पाया गया। संयुक्त टीम ने वाहन चालक का चालान कर साढ़े नौ हजार रुपये जुर्माना लगाया। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कानूनगो राजपाल सिंह, एएसआई हरिराम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!