🔳कुंजगढ़ नदी के तट पर स्थित मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

कुजंगढ नदी तट पर स्थित सुप्रसिद्ध निलाम्बेश्वर महादेव मंदिर भुजान में शिवपूजा व रुद्राभिषेक से माहौल शिवमय हो उठा। गणेश पूजन के बाद धार्मिक अनुष्ठान हुए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को निलाम्बेश्वर महादेव मंदिर में धर्माचार्य शंभु दत्त जोशी ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गणेश पूजन के बाद विशेष मंत्रोच्चार के साथ शिव पूजन व रुद्राभिषेक किया गया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों के साथ देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।