🔳 बरसाती मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील
🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में लगा जागरुकता शिविर
🔳 शिविर से मिली जानकारी को अभिभावकों से साझा करने का आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में लगे विशेष शिविर में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीएचसी के चिकित्सक डा. योगेश ने विद्यार्थियों को शिविर से मिली जानकारी को अभिभावकों व आसपास के लोगों से साझा करने का आह्वान किया साथ ही जल्द दूसरा शिविर लगाने का भी भरोसा दिलाया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में लगे जागरुकता शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक मीनू त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक ने विद्यालय में शिविर लगाए जाने पर सीएचसी प्रबंधन व डा. योगेश का आभार व्यक्त किया। कहा की ऐसे शिविरों से निश्चित रुप से विद्यार्थी लाभन्वित होते हैं। डा. योगेश ने विद्यार्थियों को बरसात में होने वाली संक्रामक बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए ‌ विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की जानकारी दे फर्स्ट एड बाक्स निर्माण बनाना सिखाया। खाने से पूर्व साबुन से अच्छे से हाथ धोने तथा घर में भी साफ सफाई रखने का संकल्प दिलाया। चिकित्सक ने जलजनित रोगों से बचने को आवश्यक उपाय भी साझा किए। विद्यार्थियों ने भी चिकित्सक से कई प्रश्न पूछ जिज्ञासा शांत की। इस दौरान मुकेश त्रिपाठी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, प्रीति मंगच्वाडी, नीलम जोशी, मनीषा, सपना आर्या, ऊषा बिष्ट, गीता बिष्ट, पूजा पिनारी, निशा मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!