🔳 योजना का लाभ न दिए जाने से ग्राम प्रधान व ग्रामीण नाराज
🔳 जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूरा होने के बावजूद नहीं दिया गया कनेक्शन
🔳 बूंद बूंद पानी के लिए दूर दराज रुख कर रहे कर्मचारी व ग्रामीण
🔳 जल्द कनेक्शन व जलापूर्ति शुरु करने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]

गांवों में जल जीवन मिशन योजना अनियमितताओं की भेंट चढ़ चुकी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गंगरकोट गांव में स्थित पटवारी चौकी, पंचायत भवन व आधा दर्जन परिवारों को कनेक्शन न दिए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने तत्काल कनेक्शन उपलब्ध करा जलापूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के गंगरकोट गांव में करोड़ों रुपये के सरकारी बजट से जल जीवन मिशन योजना का कार्य किया गया है। गांव में कार्य पूरा किए जाने के बाद छह महीने पहलेजलापूर्ति भी सुचारु कर दी गई है पर जल संस्थान गांव की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई समझे जाने वाले पंचायत भवन व राजस्व चौकी में कनेक्शन देना ही भूल गया है। वहीं करीब आधा दर्जन परिवार भी योजना से वंचित हैं ऐसे में करीब डेढ़ किमी दूर से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। आरोप है की कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। पंचायत भवन व पटवारी चौकी में पहुंचने वाले कर्मचारियों तक को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान माया नेगी ने लापरवाही पर नाराजगी जताई है। हरीश राम, संजय राम, गणेश चंद्र, भुवन चंद्र, चंदन राम आदि ने जल्द छूटे परिवारों व पंचायत भवन तथा पटवारी चौकी में संयोजन लगा जलापूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाएगी गई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!