🔳 जनसमस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का दिलाया
🔳 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी भवनों की चाबी
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का किया लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया।
बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ के शीतला क्षेत्र में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ओडाखान क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंपा आर्या के आवास पर जन समस्याओं को सुन समाधान का भरोसा दिलाया। समस्याओं को सुना। मातृशक्ति के लिए मिसाल बन चुकी कमला नेगी से मुलाकात की और गाड़ियों में पंचर जोड़ने का काम करने वाली कमला नेगी के साहस व स्वरोजगार को आज के दौर में लोगों के लिए प्रेरणा बताया। नथुआखान बाजार में व्यापारियों व स्थानीय लोगों से वार्ता कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। रामगढ़ ब्लॉक के सीमायल रेकवाल गांव में भी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देवदार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवासीय भवनों की चाबी वितरित। कार्यक्रम के दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!