🔳 एक अदद सूचना बोर्ड न लगा होने से रास्ता भटक रहे लोग
🔳 रामगनगर से कैंची धाम को आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी दिक्कत
🔳 पुल के समीप सूचना बोर्ड लगाए जाने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट के समीप घिरौली पुल पर एक अदद सूचना बोर्ड तक न लगा होने से पर्यटक व श्रद्धालु गलत रास्ते को रुख कर जा रहे हैं। आधे रास्ते का सफर तय करने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल के समीप बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
घिरोली पुल से तमाम गांवों के लोगों के साथ ही पर्यटक व श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। पुल शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो, रातीघाट बेतालघाट समेत घोड़ियां हल्सो व आसपास के गांवों के भी जोड़ता है। करोड़ों रुपये की लागत से बने सेतू से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। पुल के आसपास सूचना बोर्ड न होने से बाहरी क्षेत्रों से पहुंचने वाले पर्यटकों व कैंची धाम आवाजाही करने वाले पर्यटकों को सही रास्ते की जानकारी नहीं मिल पा रही जिस कारण गलत रास्ते की ओर रुख कर परेशानी का सामना करना पड़ जा रहा है। रोज़ाना कई पर्यटक व श्रद्धालु परेशानी का सामना करने को मजबूर हो जा रहे हैं। कांग्रेसी नेता तरुण कोहली के अनुसार करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर पुल निर्माण तो कर दिया गया पर एक अदद सूचना बोर्ड नहीं लगाया जा सका। रास्ते का पता न लगने से आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तरुण ने पुल के समीप बोर्ड स्थापित किए जाने की मांग उठाई है ताकि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।