🔳 एससीपी पोल्ट्री योजना के तहत किया गया लाभान्वित
🔳 पशुचिकित्सा केंद्र खैरना के परिसर में हुआ कार्यक्रम
🔳 सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की भी दी गई जानकारी
🔳 मुर्गीयों में होने वाली बिमारियों व बचाव के बताए गए तौर तरीके
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना स्थित पशु चिकित्सालय में हुए कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे लाभार्थियों को एससीपी पोल्ट्री योजना के तहत मुर्गी पालन के लिए चारा उपलब्ध करवाया गया। सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में करीब चालीस लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
मंगलवार को पशु चिकित्सा केंद्र परिसर में हुए कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डा. आयुष नेगी ने सिल्टोना, जजुला, ज्योगयाडी समेत आसपास के गांवों से पहुंचे मुर्गी पालकों को निशुल्क चारा वितरित किया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया की विभाग से उपलब्ध चारा पोषक तत्वों से भरपूर है। प्रोटीन, विटामिन व कैल्शियम की समुचित मात्रा चारे में उपलब्ध है। पशुचिकित्साधिकारी ने मुर्गियों में होने वाली बिमारियों व बचाव के तौर तरीके भी बताए। चारे के इस्तेमाल के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी। कहा की गांवों में मुर्गी पालन व्यवसाय का बेहतर जरिया है। फार्मासिस्ट तरुण वाजपेई ने विभागीय योजनाओं के साथ ही सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया की पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ आत्मनिर्भर बनाने को विभाग से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान पशुपालन विस्तार अधिकारी राकेश कुमार, अजीत यादव, गोविंद, भानु प्रकाश, राकेश कुमार, किशोर कुमार, किशन राम, प्रमोद कुमार, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!