🔳महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳माता के जयकारों व भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर फडीका गांव में विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं ने माता के जयकारों के बीच पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। भंडारे में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।

मंगलवार सुबह धर्माचार्यों ने विधी विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। विशेष मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ईश्वर सिंह बोहरा, मोहन सिंह बोहरा, कुंदन सिंह, भूपाल सिंह, गुसांई सिंह, हरेंद्र सिंह, बचे सिंह, दान सिंह, गोपाल सिंह, रणजीत सिंह, कैलाश बुधलाकोटी, माधो सिंह, पान सिंह, पूरन सिंह, मदन सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।