🔳 शनि मंदिर में वार्षिकोत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
गरमपानी स्थिति शनि मंदिर में वार्षिकोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यशस्वी म्यूजिकल ग्रुप ऊंचापुल, हल्द्वानी की भजन मंडली ने भजनों की दमदार प्रस्तुति से समां बांधा।
सोमवार सुबह धर्माचार्य कमल किशोर पांडे ने यजमान देवेश कांडपाल, प्रमिला, शैलेन्द्र पांडे, तनुजा व रोहित बिष्ट, कल्पना ने विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। शनि देव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में खैरना, छड़ा, डोबा, मझेडा, सूरीफार्म, लोहाली, रातीघाट समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक सरिता आर्या ने वार्षिकोत्सव में पहुंचकर मंदिर समिति पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रयासों को सराहनीय बताया। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।