🔳जीआइसी भुजान में एनसीसी कैडेट्स ने किया योगासन
🔳बर्धो व काकड़ीघाट में भी जुटे गांवों के बाशिंदे
🔳योग प्रशिक्षकों ने लोगों को बताए योग के फायदे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी में योग दिवस पर गांव गांव योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के फायदे बताए। जीवन में योग को शामिल कर निरोग होने का आह्वान किया। जीआइसी भुजान में योगाभ्यास के बाद गोष्ठी भी हुई।
शुक्रवार को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोसी घाटी के बाशिंदों ने योगाभ्यास के जरिए निरोगी काया का संदेश दिया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। एनसीसी एएनओ पंकज साह, सीनियर अंडर आफिसर तनुज नेगी व अंडर आफिसर जगदीश राणा की देखरेख में कैडेट्स ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, पादहस्त, कपालभाति, शवासन आदि का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को योग के फायदे बताए। बेतालघाट ब्लॉक के आयुर्वेदिक अस्पताल बर्धो में डा. त्रिलोक सिंह बिष्ट, रेखा, दिलिप बोहरा, जीवन सिंह की देखरेख में योगाभ्यास किया गया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर काकड़ीघाट में योगानुदेशक प्रकाश कांडपाल व दीपा परिहार ने योगाभ्यास करवाया। डा. वंदिता जोशी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान हरीश परिवार, भुपाल सिंह, सुष्मिता, रंजना राणा, संजय कुमार, अजय राणा, यश जोशी, बिशन ढौंडियाल, तेज सिंह, वीके हलदर, जीवन राम, रविन्द्र जंतवाल आदि मौजूद रहे।