🔳 लोहाली में बाइक सवार व यात्री वाहन बाल बाल बचा
🔳 लगातार दरक रही पहाड़ियों से खतरनाक हुए आवाजाही
🔳 जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर हुए वाहन चालक व यात्री
🔳 दिन भर जगह जगह गिरते रहे पत्थर
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जगह जगह पहाड़ीयों से गिरे पत्थरों से आवाजाही खतरनाक हो गई। कई यात्री वाहन चपेट में आने से बाल बाल बच गए। पहाड़ीयों से गिरते पत्थरों के बीच यात्री व वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही करते रहे। अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक पत्थरों की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा टल गया। दिन भर खतरे के बीच आवाजाही सुचारु रही।
कुमाऊं की लाइफ लाइन पर कैंची से काकड़ीघाट क्षेत्र तक खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बारिश शुरु होते ही कमजोर पड़ चुकी हाइवे से सटी पहाड़ी दरक जा रही है। लगातार बारिश के बीच गुरुवार को अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से पत्थर हाइवे तक पहुंच गए। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक पत्थरों की चपेट में आने से बच गए। पाडली, दोपांखी, जौरासी, भोर्या बैंड क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। भारी बारिश के बीच पत्थरों के गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई। कई यात्री वाहनों से भी पत्थर टकराए। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व वाहन चालकों को भी काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खैरना पुलिस चौकी के ठिक नीचे भी भूस्खलन होने से व हड़कंप मच गया। दिनभर खतरे के बीच आवाजाही सुचारु रही।