🔳 रामगाढ़ बाजार के व्यापारियों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 शुल्क भुगतान करने के बावजूद अनदेखी का लगाया आरोप
🔳 घर के नजदीक गड्डे में कूड़ा निस्तारण को मजबूर हुए व्यापारी
🔳 जिला पंचायत पर लगाया बाजार क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण को कूड़ा वाहन के न आने से व्यापारी परेशान हैं। जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की भुगतान किए जाने के बावजूद कूड़ा वाहन उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।
हाईवे पर स्थित रामगाढ़ बाजार क्षेत्र में कूड़ा वाहन की सेवा चरमराने से व्यापारी परेशान हैं। लंबे समय से वाहन के कूड़ा निस्तारण को न पहुंचने से बाजार में कूड़े का अंबार लग चुका है। स्थानीय व्यापारी अपने घरों के नजदीक ही गड्डा बनाकर कूड़ा निस्तारण को मजबूर हो चुके हैं। स्थानीय व्यापारी रघुराज सिंह बर्गली के अनुसार समय पर भुगतान करने व कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कूड़ा वाहन बाजार में नहीं आ रहा जिस कारण अव्यवस्था हावी होती जा रही है। आरोप लगाया की जिला पंचायत बाजार क्षेत्र की उपेक्षा पर आमादा हो चुका है। कूड़े का निस्तारण न होने से पर्यटक भी बाजार क्षेत्र में रुकने से कतराने लगे हैं। स्थानीय गोधन सिंह, गौरव पंत, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि ने बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन कूड़ा वाहन के जरिए कूड़ा निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि लापरवाही की गई तो फिर व्यापारी आंदोलन को विवश हो जाएंगे।