🔳शिप्रा नदी क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को टालने को किए गए है कार्य
🔳गरमपानी क्षेत्र में उपरी हिस्से में कार्यों की अनदेखी से खतरे का अंदेशा
🔳क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳आपदा प्रभावित क्षेत्र में मुहाने पर ही कार्य न होने पर जताई नाराजगी
🔳अधिशासी अभियंता बोले – दोबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य होने के बावजूद तबाही का खतरा मंडरा रहा है। नदी क्षेत्र में आबादी की शुरुआत में ही बाढ़ सुरक्षा के कार्य न होने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने गरमपानी क्षेत्र में ही कार्य की अनदेखी पर बड़े नुकसान का अंदेशा जताया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अनुसार जिन स्थानों पर कार्य नहीं हो सका है वहां के लिए दोबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
चार वर्ष पूर्व मूसलाधार बारिश के बीच उफान में आई शिप्रा नदी के रौद्र वेग ने गरमपानी – खैरना क्षेत्र में खूब तांडव मचाया। चार आवासीय मकान नदी के उफान में जमींदोज हो गए जबकि कई मकानों को भारी क्षति पहुंची। क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार ने लगभग छह करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से गरमपानी व खैरना क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति दी। उम्मीद जगी की अब बाढ़ का खतरा टाला जा सकेगा पर अब भी गरमपानी क्षेत्र में स्थित जस की तस बनी हुई है। नदी के मुहाने पर ही कार्य न होने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ का पानी गरमपानी से खैरना की ओर जाता है ऐसे में गरमपानी में अधिकांश क्षेत्र में कार्य किया ही नहीं गया है। यदि शिप्रा नदी ने दोबारा रौद्र रुप अपनाया तो खैरना क्षेत्र में किए गए बाढ़ सुरक्षा के कार्य भी नेस्तनाबूत हो जाएंगे। नियमानुसार उपरी क्षेत्र से नीचे की ओर कार्य न किए जाने पर गहरी नाराजगी भी जताई है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष बिशन सिंह जंतवाल, शिवराज सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बुधलोकोटी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोधन सिंह बिष्ट ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है की उपरी क्षेत्र में कार्य न कराकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है की यदि बरसात में उपरी हिस्से से नीचे की गए कार्यों को नुकसान पहुंचा तो फिर मामला न्यायालय के आगे रखा जाएगा। कहा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अनुसार छूटे हुए हिस्सों में कार्य कराने को दोबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। दावा किया की बाढ़ सुरक्षा कार्य होने से अब काफि हद तक खतरा टल गया है।




