🔳 तमाम विद्यालयों में लगाया गया विशेष शिविर
🔳 नशे के दुष्परिणाम बता दूर रहने का किया गया आह्वान
🔳 साइबर अपराध से बचाव को दी गई अहम जानकारियां
🔳 शिविर से मिली जानकारी अधिक से अधिक लोगों से साझा करने की अपील
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्थित विद्यालयों में पुलिस ने जागरुकता अभियान तेज कर दिया है। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के साथ ही विभिन्न कानूनी जानकारी दे अलर्ट किया जा रहा है। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बता नशे से दूर रहने की अपील भी की। साइबर अपराधियों से बचने को कई अहम जानकारियां दी। जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करने का आह्वान किया।
लगातार बढ़ रही नशे की प्रवत्ति पर अंकुश लगाने को पुलिस के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान का बेतालघाट क्षेत्र में भी श्रीगणेश हो गया हैं। बेतालघाट पुलिस की टीम ने सूदूर गांवों में स्थित विद्यालयों में अभियान के लिए कमर कस ली है। एसआई हरि राम की अगुवाई में टीम ने राजकिय इंटर कॉलेज ऊंचाकोट, राजकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ली सेठी, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोशीखोला, जीआइसी जितवापीपल में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, सामाजिक व आर्थिक नुकसान, अपराध व स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन, दुर्घटना के घायलों की मदद करना, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी देने को जागरुक किया। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध से बचाव को सतर्क रहने तथा गांवों में भी लोगों को जागरुक करने की अपील की गई। बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत वाहन चालकों व क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों को भी सीट बेल्ट लगाने, धुम्रपान न करने तथा समय समय पर वाहनों को जांच करवाएं जाने का आह्वान किया गया। पुलिस के अभियान की स्थानीय लोगों ने सरहाना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *