🔳 बेविका शानदार प्रदर्शन के दम पर बनी विजेता
🔳 छह संकुलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
🔳 विजयी मेधावियों को किया गया सम्मानित
🔳 पहले स्थान पर रहने वाली विजेता को दी गई पांच हजार रुपये की इनामी धनराशि
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित बीआरसी में विकासखंड स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बेविका प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता में छह न्याय पंचायतों के पहले स्थान पर रहे मेधावियों ने प्रतिभाग किया। विजेता बेविका को पांच हजार रुपये की नगद धनराशि बतौर इनामी राशि के तौर पर दी गई। अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को बीआरसी सभागार में हुई निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का शुभारंभ समन्वयक हरीश चंद्र आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीआरसी समन्वयक ने निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की विद्यार्थियों में हिंदी व गणित विषय की निपुणता के आंकलन के उद्देश्य से प्रश्न पत्र व मौखिक परीक्षा करवाई गई। प्रतियोगिता में बेतालघाट, घंघरेठी, दाडिमा, रातीघाट, खैरना व सिमलखा संकुल से पहले पायदान पर रहे मेधावियों ने प्रतिभाग किया। तीन घंटे की परीक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमेल की बेविका विजेता बनी जबकि जीपीएस धनियाकोट की नब्या जलाल दूसरे तथा जीपीएस तल्ला हरतपा की शिवाशी पांडे तीसरे स्थान पर रही।ऊंचाकोट के करन वर्मा चौथे, घंघरेठी के दीवाकर सिंह पांचवें व सिमलखा की रितिका छठे स्थान पर रही। सभी मेधावियों को सम्मानित किया गया। महेंद्र सिंह भाकुनी व मोहन चंद्र पंत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन सुरेश चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान प्रदीप सिंह बोहरा, सिद्धार्थ बधानी, संदीप कुमार,हरि किशोर साहनी आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।