🔳 सीएचसी गरमपानी में उपचार के दौरान हुई मौत
🔳 युवक के आत्मघाती कदम से गांव के लोग स्तब्ध
🔳 घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव निवासी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त कर ली। आनन फानन में स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका भी खुलासा नहीं हो सका है।
धारी गांव निवासी मनोज बिष्ट (30) पुत्र भूपाल सिंह ने बीती देर रात आत्मघाती कदम उठा लिया। खैरना बाजार से घर पहुंचने के बाद मनोज ने एकाएक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मनोज की स्थिति देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन मे स्वजन ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि गांव के लोग भी स्तब्ध है। मनोज ने मौत के रास्ते को क्यों चुना फिलहाल ये भी रहस्य बना हुआ है।

error: Content is protected !!