🔳जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा छोड़ने से चढ़ा ग्रामीणों का पारा
🔳योजना से आज भी वंचित हैं कई परिवार
🔳जल संस्थान के अफसरों की कार्यप्रणाली पर क्षेत्रवासियों मे रोष
🔳पांच महीने से ठप पड़े कार्य की सुध न लेने पर जताई नाराजगी
🔳जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

23 लाख रुपये की भारी भरकम लागत की उल्गौर पेयजल योजना का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर उल्गौर गांव के बाशिंदों का पारा चढ़ गया है। पांच महीने से भी अधिक समय से कार्य ठप होने व कई परिवारों के घर तक कनेक्शन तक न किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने रोष जताया है। दो टूक चेताया है की यदि जल्द योजना का कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।

उल्गौर समेत आसपास के गांवों के बाशिंदों को पेयजल उपलब्ध कराने को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत फरवरी वर्ष 2023 में उल्गौर पेयजल योजना का कार्य शुरु हुआ। लगभग 23 लाख रुपये की भारी भरकम लागत से शुरु हुए कार्य को छह महीने बाद अगस्त में समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया। योजना का कार्य शुरु होने पर गांव के बाशिंदों को पानी का सूखा खत्म होने की उम्मीद जगी पर कार्य आधा अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीद को पंख नहीं लग सके। कई जगह पाइप लाइन बिछाने को जमीन पर खुदाई तो की गई पर पाइप लाइन ही नहीं बिछाई जा सकी। कई ग्रामीण आज भी कनेक्शन को तरस गए हैं। मुख्य टैंक के आसपास भी अधूरा कार्य लापरवाही की हकीकत बयां कर रहा है‌। पांच महीने से भी अधिक समय से योजना का कार्य ठप पड़े होने से गांवो के बाशिंदों का पारा चढ़ गया है । योजना की जांच किए जाने की मांग उठा कार्यदाई कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है । आरोप लगाया है की प्राकृतिक जल स्रोत में समुचित पानी होने के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्रवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। स्थानीय पंकज भट्ट, महेश भट्ट, महेंद्र रावत, गोविंद रावत, श्याम सिंह रावत, प्रेम सिंह, राम सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, जीवन सिंह रावत आदि ग्रामीणों ने पेयजल उपलब्ध न होने पर रोष जताया है।

error: Content is protected !!