🔳 निगलाट गांव में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
🔳 स्टॉल लगाकर दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी
🔳 जागरुकता रैली निकाल लोगों से साफ सफाई का ध्यान रखने का किया गया आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर निगलाट क्षेत्र में मोटे अनाज पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। आहार में मोटे अनाज को शामिल कर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में रैली निकाल फास्ट फूड से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
बेतालघाट ब्लॉक के निगलाट गांव में बाल विकास विभाग के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने लोगों से कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने पोषक तत्वों की जानकारी दी। बताया की आहार में मोटे अनाज व सब्जियों को शामिल करने से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। बाद में क्षेत्र में जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम आर्या, आंगनबाड़ी सहायिका गीता मेहरा, पुष्पा मेहरा, गौरी टम्टा, रेखा बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *