🔳गांव के सामने की पहाड़ी से भारी मलबा गांव की नजदीक तक पहुंचने से हड़कंप
🔳कई किसानों के फलदार पेड़ धराशाई
🔳मोटर मार्ग पर मलबा इकठ्ठा होने से बीस घंटे से आवाजाही ठप
🔳क्षेत्रवासियों ने किसानों को क्षति का मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांव के वाशिंदों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले आग ने खूब तांडव मचाया अब बारिश होने के साथ ही बरसाती नाला उफान में आने से मलबा हली गांव के नजदीक तक पहुंच गया। मोटर मार्ग पर आवाजाही भी ठप हो गई। मलबे ने कई काश्तकारों के फलदार वृक्षों को भी तहस नहस कर डाला।

बीती रोज हुई बारिश से बेतालघाट ब्लॉक के हली गांव में बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए। मध्य रात्रि गांव के ठिक उपर ताड़ीखेत की पहाड़ी से भारी बारिश के बीच मलबा गांव की ओर रुख कर गया। रात को मलबे आने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। एक वर्ष पूर्व गांव तक घुस चुके मलबे से हुए नुकसान को याद कर गांव के बाशिंदे घरों से बाहर निकल आए। भयभीत गांव के बाशिंदे मलबे थमने की आवाज के बाद सड़क तक पहुंचे तो पूरी रोड पर भारी मलबा जमा हो चुका था। गांव के कुछ कास्तकारों के आड़ू व पूलम के फलदार पेड़ तक धराशाई हो चुके थे। गनीमत रही की मलबा सड़क पर ही रुक गया और बड़ी अनहोनी टल गई। मलबे से सड़क पर आवाजाही भी ठप हो गई है। ग्राम प्रधान ललित चंद्र ने किसानों को क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह के अनुसार मलबा हटाने को विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद मलबा नहीं हटाया जा सका है। सड़क पर लगभग बीस घंटे से भी अधिक समय से आवाजाही ठप है।

error: Content is protected !!