🔳 सिल्टोना व घूना गांव में लगा विशेष प्रशिक्षण शिविर
🔳 दोनों गांवों के 42 प्रगतिशील किसानों ने किया प्रतिभाग
🔳 फसलों में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के बताए गए तौर तरीके
🔳 ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तत्वावधान में लगा शिविर
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना व घूना गांव में हुई बैठक में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। किसानों से उपलब्ध जानकारी का लाभ उठा खेतो में सटीक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उत्पादन किए जाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने किसानों से मौसम के अनुसार फसलों का वर्गीकरण करने के तौर तरीके साझा किए। कार्यक्रम में दोनों गांवों के लगभग 42 किसानों ने प्रतिभाग किया।
सिल्टोना व घूना गांव में लगे विशेष प्रशिक्षण शिविर में शिवशक्ति स्वायत्तता सहकारिता सिल्टोना तथा कलवागाढ़ स्वायत्तता सहकारिता घूना से जुड़े करीब 42 प्रगतिशील किसानों ने भागीदारी की। मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के आजिविका समन्वयक महेश पुरी व पशुधन प्रसार व कृषि अधिकारी बलविंदर सिंह ने किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए। पशुपालन के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर महेश पुरी ने उन्नत खेती के लिए पोषक तत्वों, जल प्रबंधन व वर्षा जल संचयन पौधशाला की स्थापना तथा फसलों में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के तौर तरीके बताए। कहा की बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर उन्नत पैदावार की जा सकती है‌ बलविंदर सिंह ने पशुपालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, समय समय पर टीकाकरण व विभिन्न बिमारियों के बारे में बताया। सिल्टोना व घूना के किसानों ने मास्टर ट्रेनरों से तमाम सवाल पूछ जिज्ञासा शांत की। इस दौरान पूनम रावत, शीला देवी, गीता देवी, मदन राम, राधा देवी, योगेश, भावना, रश्मि, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।