🔳 बेतालघाट के गांवों में पहुंचे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता
🔳 ग्रामीणों को दी गई केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी
🔳 संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
🔳 भाजपामय हुए गांव, घरों में फहराएं गए पार्टी के ध्वज
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

संगठनात्मक मजबूती को भाजपा का गांव चलो बस्ती अभियान का श्रीगणेश हो गया है। गरमपानी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। घरों में भाजपा का ध्वज भी स्थापित किए गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल व मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट की अगुवाई में पार्टी के गांव चलो बस्ती अभियान के तहत बेतालघाट ब्लॉक के शक्ति केंद्र सिमलखा के हरौली, खलाड, जिनौली, सिमलखा आदि गांवों में विशेष अभियान चलाकर कई घरों में पार्टी का ध्वज फहराया। शक्ति केंद्र प्रभारी लांभाशु सिंह ने गांव के लोगों को सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों का फिडबैक लिया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित करने की अपील की। ज़िला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कार्यकताओं से संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने को कहा। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *