🔳 आनन फानन में सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे स्वजन
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ज्याडी गांव में ग्रामीण के बिस्तर से गिरकर अचेत हो जाने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वजनों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में ग्रामीण को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार ग्रामीण में ब्रेन हेमरेज के लक्षण दिखे हैं। सीटी स्कैन के बाद ही असल स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
ज्याडी गांव निवासी चंद्र शेखर नैनवाल सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव वापस लौट आए। दोपहर में एकाएक वह बिस्तर से गिरकर बेहोश हो गए। चंद्रशेखर के बेहोश हो जाने से घर में अफरातफरी मच गई। स्वजन ग्रामीणों की मदद से चंद्रशेखर को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज में ब्रेन हेमरेज जैसे प्रारम्भिक लक्षण दिखे हैं। असल स्थित सीटी स्कैन से ही स्पष्ट होगी। इधर स्वजन चंद्र शेखर को लेकर हल्द्वानी लेकर रवाना हो गए हैं।

error: Content is protected !!