🔳 कोसी नदी क्षेत्र में मछलियों के शिकार हुआ था हादसा
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में किया गया था हल्द्वानी रेफर
🔳 हालात में सुधार न होने पर स्वजन बरेली लेकर हुए रवाना
🔳 बरेली में की गई हाथ की सर्जरी, चेहरे व छाती पर चोट का भी उपचार शुरु
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
कोसी नदी क्षेत्र में मछलियों के शिकार के दौरान विस्फोटक सामग्री की जद में आकर गंभीर रुप से घायल ग्रामीण को हल्द्वानी में उपचार के बाद भी हालात में सुधार न होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। बरेली स्थित अस्पताल में ग्रामीण का उपचार शुरु हाथ की सर्जरी की गई है फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो क्षेत्र में बीते बुधवार को कोसी नदी क्षेत्र में साथियों के साथ मछलियों के शिकार को पहुंचे स्थानीय नंदन सिंह गंधक व पोटाश के मिश्रण से हुए धमाके के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नंदन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्वजन घायल को लेकर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालात में सुधार न होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार बरेली में नंदन सिंह के हाथ की सर्जरी की गई है जबकि चेहरे व छाती में पहुंची चोट का भी उपचार शुरु कर दिया गया है। नंदन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर नावली के बाद बर्धो क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के दौरान हुए हादसे से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कोसी नदी में मछलियों के शिकार पर सख्ती से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उठाई है।
