🔳 विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ हुआ कथा का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 13 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती तथा भंडारे के साथ होगा पारायण
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
गांवों में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। समीपवर्ती बलियाली गांव स्थित शिव मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों धर्म प्रेमी शिव मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।
बेतालघाट, ताड़ीखेत व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में धार्मिक अनुष्ठानों से भक्ति की रसधार बह रही है। समीपवर्ती बलियाली गांव स्थित शिव मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान हीरा बल्लभ जोशी, कमला जोशी, दीप चंद्र जोशी, ममता जोशी, ललित मोहन जोशी, रेनू जोशी से विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास आचार्य भास्करानंद तिवारी ने श्रद्धालुओं से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। बताया की सदमार्ग पर चलने वाले भक्तों से भगवान सदैव खुश रहते हैं। ऐसे तमाम उदाहरण है जिसमें सदमार्ग पर चलने वाले भक्त को प्रभु की असीम कृपा की प्राप्ति हुई है। कथा श्रवण को भुजान, चापड़, टूनाकोट, गरमपानी, खैरना, हिडाम, तिपोला, मंडलकोट, सालीखेत समेत तमाम गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना भी की। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर श्रदालु थिरकने पर मजबूर हो गए। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति की तारा देवी के अनुसार 13 अप्रैल रविवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती तथा भंडारा के साथ कथा का पारायण होगा। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।