🔳 विद्यालय प्रबंधन व क्षेत्रवासियों ने व्यक्त की खुशी
🔳 पूर्व में भी कई विद्यार्थियों का हो चुका है चयन
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के छात्र हर्षित कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट की प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मेधावी के चयन पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। इससे पूर्व भी विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन का सिलसिला लगातार जारी है। अब विद्यालय के छात्र हर्षित कुमार ने छठी कक्षा के लिए हुई जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम आगे बढ़ाया है। मेधावी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व अभिभावकों को दिया है। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी व प्रधानाचार्य मीनू के अनुसार विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय प्रबंधन गौरवान्वित है। मेधावी छात्र हर्षित को बधाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

One thought on “[[[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]] आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन”
  1. प्राथमिक विद्यालय फगुहा कन्नौज के भी 3 छात्र नवोदय विद्यालय में चयनित हुए है। ग्रामीण पिछले इलाके से आने वाले छात्र आगे बढ़कर अपना गांव का नाम रोशन करेंगे।

Comments are closed.

error: Content is protected !!