🔳 चपेट में आने से बाल बाल बचे राहगीर
🔳 कलमठ में घुसने से बचा वाहन, टला बड़ा हादसा
🔳 दुर्घटना से बाजार में मच गई अफरातफरी
🔳 स्थानीय लोगों ने वाहन के अंदर फंसे चालक को निकाला बाहर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार क्षेत्र में पिकअप वाहन असंतुलित होकर पोल से टकरा गया। गनीमत रही की कोई दुकानदार व अन्य वाहन चपेट में नही आया और बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना से कुछ देर जाम भी लगा रहा।
रुद्रपुर से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ पिकअप वाहन यूके 06 सीबी 0495 गरमपानी मुख्य बाजार में पहुंचा ही था की चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर बाजार क्षेत्र में लोहे के पोल से जा टकराया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुन स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। वाहन के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल बाहर निकाला गया। चालक मामूली रुप से चोटील हुआ। वाहन पोल से टकराने के बाद कलमठ की ओर पलटने से बच गया वहीं गनीमत रही की कोई चपेट में नही आया। दुर्घटना से हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति भी बन गई। आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे के किनारे लगाया तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। वाहन से क्षेत्र की पेयजल लाइन के पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

error: Content is protected !!