ultrasound-machine

* व्यवस्था न होने से लोग परेशान
* कई किमी दूर करना पड़ता है रुख
* अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित किए जाने की उठी मांग

गरमपानी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पर सैकड़ों गांवों के लोग निर्भर है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था न होने से मरीजों को रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी, गरमपानी आदि क्षेत्रों को रुख करना मजबूरी बन चुका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट एक अदद अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए तरस रहा है। सैकड़ों गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी पर हजारों लोग निर्भर हैं पर अल्ट्रासाउंड सुविधा ना होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में काफी समय व पैसे की भी बर्बादी होती है। लोगों ने सीएचसी को अल्ट्रासाउंड सुविधा से लैस करने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!