🔳 साइबर सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियां विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता
🔳 विभिन्न वर्गों में हर्षिता, नितिशा व तनुजा बनी विजेता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में साइबर सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियां विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हर्षिता जलाल व सिनियर वर्ग में नितिशा कुमारी व तनुजा बिष्ट विजेता बने। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित कई अहम जानकारियां भी दी गई।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. आशुतोष द्विवेदी ने की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा के मुद्दे हैकिंग तथा वित्तीय धोखाधड़ी तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। कहा की विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों से जागरुकता उत्पन्न होगी विद्यार्थियों से स्वजनों को भी इस समस्या से अवगत कराने का आह्वान किया। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हर्षिता जलाल विजेता बनी जबकि प्रेरणा दूसरे व लतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में तनुजा बिष्ट पहले लता दूसरे तथा करन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता में नितिशा कुमारी विजेता बनी जबकि हेमा शाही दूसरे वह गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष पंत, सीमा तिवारी, मोहन सिंह बिष्ट, धीरेंद्र पाठक, नीम महतोलिया, प्रियंका साह, आशा उपाध्याय, दीप चंद्र, मोहन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!