🔳 खैरना बाजार में अभियान चलाकर किया लोगों को जागरुक
🔳 कानूनी सजा के विषय पर भी जानकारी की गई साझा
🔳 बाल विवाह अपराध की रोकथाम को जागरुकता को बताया जरुरी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरुकता अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम विषय पर किशोरियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बाल विवाह पर कानूनी सजा के बारे में बता क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह होने पर सूचना देने का आह्वान किया। बाल विवाह रोकने को किशोरियों को संकल्प भी दिलाया गया।
शुक्रवार को बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खैरना बाजार क्षेत्र में बाल विवाह पर विशेष अभियान चलाया। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर स्थित सोमवारी आश्रम के समीप हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की किशोरियों को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलाई। बताया की बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह पर रोक लगाकर नाबालिग की जिंदगी बचाई जा सकती है। कहा की नाबालिगों को बहला फुसलाकर बाल विवाह की ओर धकेला जा रहे हैं। ऐसे में लोगों का जागरुक होना बेहद जरुरी है। क्षेत्रवासियों से बाल विवाह की सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, प्रेमा खाती, चंपा प्रकाश, रेनू, आदि मौजूद रहे।
