🔳समीपवर्ती बोहरागांव का जंगल आग से धधका
🔳देर रात तक जंगल से उठती रही आग की लपटें
🔳वन संपदा व मवेशियों की चारा पत्ती जलकर हुई खाक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जंगलों के आग से राख होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। समीपवर्ती भुजान क्षेत्र से सटे बोहरागांव का जंगल से उठी आग की लपटों से क्षेत्र के बाशिंदे भी दहशत में आ गए। शाम के वक्त आग की लपटें विकराल होती चली गई। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
सोमवार को खैरना बाजार के समीपवर्ती भुजान क्षेत्र से दोपहर बोहरागांव से सटा जंगल आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में पूरा जंगल आग से धधकता चला गया। धीरे धीरे आग की लपटें विकराल होती चली गई। जीआईसी भुजान के परिसर के नजदीक आग पहुंचने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की लपटें परिसर तक नहीं पहुंची। और बड़ा हादसा टल गया। देर रात तक जंगल धधकता रहा। आग से वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती नष्ट होने का अनुमान है। एक के बाद एक जंगलों के आग से खाक होने के बावजूद वन विभाग के कुभंकरणीय नींद नहीं टूट रही। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया है वन विभाग दावे तो खूब कर रहा है पर धरातल में दावे खोखले साबित हो रहे हैं।




