🔳 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 सुबह से मध्य रात्रि तक डंपरों की आवाजाही पर उठाए सवाल
🔳 मनमानी पर आंदोलन की दे डाली चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

मिट्टी लेकर बेतालघाट बाजार के बीचोंबीच से सुबह से मध्य रात्रि तक दौड़ रहे डंपरों से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का पारा चढ़ गया है। पदाधिकारियों ने दो दिनों में ही करीब पांच सौ से अधिक बार डंपरों की आवाजाही पर गहरी नाराजगी जताई है। देर रात तक डंपरों की आवाजाही पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की मनमानी की गई तो आंदोलन शुरु किया जाएगा।

बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र से मिट्टी लेकर दौड़ रहे भारी भरकम डंपर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। सुबह से मध्य रात्रि तक डंपरों की आवाजाही से लोग रात को सो तक नहीं पा रहे हैं। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने आरोप लगाया की दिन व रात दौड़ रहे डंपरों से व्यापारी परेशान हैं बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। दिनभर डंपरों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। संगठन से जुड़े कुलवंत सिंह जलाल ने भी सुबह से रात डेढ़ बजे तक डंपरों की आवाजाही पर गहरी नाराजगी जताई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो मामले को लेकर आंदोलन शुरु किया जाएगा। जिला खनन अधिकारी नवीन पंवार के अनुसार स्टोन क्रशर से रायल्टी से मिट्टी जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष से वार्ता हुई है समय नियत किया जाएगा। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी कहा कि नियमों का उल्लघंन होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *