🔳 सुबह से शाम तक कई बार आपूर्ति प्रभावित होने से चढ़ा पारा
🔳 विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई गहरी नाराजगी
🔳 व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने दिनभर में कई बार आपूर्ति प्रभावित रहने पर गहरी नाराजगी जताई। दो टूक चेताया है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
रविवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली शुरु हो गई। दिनभर में कई बार आपूर्ति ठप रहने से क्षेत्रवासियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना ईकाई के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने आरोप लगाया की सुबह से शाम तक करीब तीस से अधिक बार आपूर्ति प्रभावित हुई। दस दस मिनट के अंतराल में बत्ती गुल होती रही जिससे होटल व्यवसाई भी परेशान रहे। आपूर्ति प्रभावित होने से कई दुकानदारों का फ्रिज में रखा सामान तक खराब हुआ। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री बिशन सिंह जंतवाल, गोविंद सिंह नेगी, मनीष तिवारी आदि पदाधिकारियों ने भी विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। चेताया की यदि जल्द हालात नहीं सुधारे तो विद्युत विभाग के कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
