🔳विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के आह्वान पर पहुंची दिल्ली
🔳जल्द मांगे पूरी करने की उठाई पुरजोर मांग
🔳अनदेखी पर किया आंदोलन तेज करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की पचास से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में शुरु हुए आंदोलन में भागीदारी की। जल्द मांगे पूरी करने की मांग उठाई। अनदेखी किए जाने पर एक स्वर में आंदोलन तेज किए जाने का ऐलान किया। साफ कहा की पूरे मनोयोग से कार्य करने के बावजूद लगातार उपेक्षा की जा रही है।
सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कुमाऊं मंडल से पहुंची हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की पचास से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली के जंतर मंतर में मानदेय में वृद्धि करने, किराया भत्ता देने, बीएलओ ड्यूटी में शोषण पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठा प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता नेगी के अनुसार लंबे समय से मांगे पूरी करने की मांग उठाए जाने के बावजूद ध्यान न दिए जाने पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता जंतर मंतर तक पहुंचे है‌। सरकार पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया। प्रेमा बिष्ट, लीला बिष्ट, शिवानी सिंह, लता आर्या, प्रेमा जीना, निर्मला टम्टा ने कहा की प्रत्येक कार्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूरा करती है। पहाड़ में विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद समय से कार्य पूरा किया जाता है बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। दो टूक कहा की यदि जल्द मांगे पूरी नहीं की गई तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा।

error: Content is protected !!