🔳लाभार्थियों को बांटे जाने वाली सामग्री भी केंद्र तक पहुंचाने की उठाई मांग
🔳क्वारब क्षेत्र में हुई बैठक में की गई संचालित कार्यों की समीक्षा
🔳सुपरवाइजर ने किया योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान
🔳कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र में हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सुपरवाइजर कुसुमलता बोरा ने संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय कार्यों के अलावा थोपे जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई। लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाली सामग्री को केंद्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
शुक्रवार को क्वारब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर कुसुमलता बोरा ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से पहुंची 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सुपरवाइजर कुसुमलता ने टीकाकरण, वजन, पोषण, गर्भवती व धात्री महिलाओं के संबंध में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। गांवो में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा की बाल विकास विभाग की योजना का लाभ शतप्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचाने को गंभीरता से कार्य किया जाना है। कहा की प्रत्येक केंद्र में संचालित कार्यक्रमों की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी तमाम समस्याएं उठाई। विभागीय कार्यों के उलट बीएलओ ड्यूटी समेत अन्य कार्य थोपे जाने पर नाराजगी जताई। कहा की अन्य कार्यों का बोझ डाले जाने से बाल विकास विभाग से संबंधित कार्य प्रभावित होने लगे हैं‌ वहीं आंगनबाड़ी केंद्र से लाभान्वित लाभार्थियों को दी जाने वाली सामग्री भी दूर दराज उपलब्ध कराई जा रही है जिससे आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लाभार्थियों की सामग्री को आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने पर जोर दिया। सुपरवाइजर कुसुमलता बोरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के समाधान को उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौनिहालों को दिए जाने वाले आलू चिप्स व कैला आदि वितरित किया गया। इस दौरान ममता नेगी, भगवती पांडे, प्रेमा जीना, सुनीता पांडे, जया चुबडाल, गीता नेगी, अमिता गुणवंत, आशा, निर्मला टम्टा आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!