🔳 नियमों का उल्लघंन मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
🔳 सीमांकन, खदान की स्थिति व नियमों के पालन का पता लगाएगा प्रशासन
🔳 एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ खनन विभाग को भी किया निर्देशित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में संचालित उपखनिज पट्टो की मॉनिटरिंग को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उपजिलाधिकारी ने उपखनिज पट्टों के सीमांकन स्थल, आवश्यक नियमों के साथ ही पट्टो के संचालन के निर्देश जारी कर दिए है। नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। उप जिलाधिकारी मोनिका के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पट्टों के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बेतालघाट क्षेत्र में बहने वाली कोसी नदी क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर संचालित उपखनिज पट्टों में अनियमितता रोकने को प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। नियमों का उल्लघंन न हो इसके लिए श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। उपखनिजों पट्टो पर सीमांकन, खदान की स्थिति समेत अन्य नियमों के सख्ती से पालन को उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही खनन विभाग को भी निर्देशित कर दिया है। ग्रामीणों के उपखनिज पट्टों के सीमांकन में स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बगैर सीमांकन करवा दिए जाने पर असंतोष व्यक्त करने का मामला जोर-शोर से उठने पर प्रशासन ने पट्टों के निरीक्षण का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लघंन कर उपखनिज पट्टों का संचालन मिलने पर कार्रवाई की रुपरेखा भी तैयार की गई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टो की जांच करवाई जाएगी। नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांकन व अन्य नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!