◾ योजना के अस्तित्व में आने के बाद से ही बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
◾ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी उठाई कार्रवाई की मांग
◾तूल पकड़ने लगा है बुधलाकोट गांव में पेयजल का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर बुधलाकोट गांव में जल जीवन मिशन योजना का लाभ न मिलने का मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। गांव के राम दत्त पडलिया ने योजना में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
बुधलाकोट गांव में जल जीवन मिशन योजना के तैयार होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति ठप होने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है की पूर्व में तीस वर्षों से गांव के लोगों को पानी मिल रहा था पर जब से योजना बनाई गई तब से लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दूर दराज से सिर पर पानी ढोकर घरों तक पहुंचाना मजबूरी बन चुका है। आरोप है की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। पानी न मिलने से लोग परेशान हो चुके हैं। स्थानीय राम दत्त पडलिया ने योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगा मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज करा दिया है। शिवदत्त के अनुसार योजना में खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया है जिस कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा। चेताया है कि यदि जल्द भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
