🔳मानक से उल्ट चैक डैम के उपर दीवार निर्माण पर नाराजगी
🔳व्यापारी नेता ने सरकारी बजट ठिकाने लगाने का लगाया आरोप
🔳मानक के अनुरुप कार्य न होने पर आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे शिप्रा नदी क्षेत्र में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य में मानक से उल्ट कार्य किए जाने का आरोप लगा है। व्यापारी नेता हितेश साह ने जनहित से जुड़े कार्य में लापरवाही किए जाने का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। साफ कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

खैरना क्षेत्र में आबादी की ओर किए जा रहे सुरक्षा कार्य विवादों में आ गए हैं। खैरना के व्यापारी हितेश साह ने बाढ़ सुरक्षा कार्य में लापरवाह रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। व्यापारी नेता हितेश के अनुसार नदी क्षेत्र में चैक डैम के उपर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। मानक से उल्ट कार्य कर जनहित से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। नदी तल से दीवार निर्माण न कर चैक डैम के उपर से दीवार निर्माण का कार्य समझ से परे है। मानक से उल्ट कार्य कर सरकारी बजट ठिकाने लगाया जा रहा है। व्यापारी नेता हितेश साह ने मामले की जांच किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेताया है की जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानक के अनुरुप कार्य न किए जाने पर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!