◾ 20अप्रैल को छूटे बच्चों को दी जाएगी दवाई
◾स्वास्थ्य उपकेंद्र लोहाली में बताया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का महत्व
◾आरबीएसके की टीम ने की बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोहाली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणो को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। अल्बेंडाजोल दवाई खिलाने तथा उसके फायदे बताए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम विद्यालयों में 4800 विद्यार्थियों जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में 1400 नौनिहालों को दवाई खिलाई गई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर बेतालघाट ब्लॉक के तमाम विद्यालयों में विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल दवाई खिलाई गई। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बीएम पाठक ने बताया की बेतालघाट ब्लॉक के तमाम विद्यालयों के 4800 विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों 1400 नौनिहालों को दवाई दी गई। 20 अप्रैल को छूटे बच्चों को दवाई दी जाएगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र लोहाली में सीएचओ प्रीति पांडे ने ग्रामीणों को अल्बेंडाजोल दवाई के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को दवाई खिलाने के तौर तरीके बताए गए। इससे पूर्व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने डा. दीपक सती की अगुवाई में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। विटामिन सी तथा विटामिन डी 3 की दवाईयां निशुल्क वितरित की गई। बेतालघाट ब्लॉक के सभी विद्यालयो में नौनिहालों को अल्बेंडाजोल दवाई का वितरण किया गया।