🔳 दुर्घटना में महिला समेत बाइक सवार युवक घायल
🔳 स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल
🔳 खैरना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई घटना की जानकारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में महिला के बाइक की चपेट में आने से अफरातफरी मच गई। हादसे में महिला व बाइक सवार युवक घायल हो गए। आनन फानन में तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। खैरना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
गुरुवार शाम खैरना निवासी विशाल अपने मित्र नरेंद्र के साथ बाइक यूके 04 वी 5558 में सवार होकर गरमपानी से खैरना बाजार को रवाना हुआ। खैरना बाजार क्षेत्र में खैरना निवासी विमला बाइक की चपेट में आ गई। बाजार क्षेत्र में एकाएक हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया। बाजार क्षेत्र के लोग दुकान से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बगैर समय गवांए दुर्घटना में घायल महिला व दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। खैरना पुलिस ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
