◾स्थापना के समय से ही बढ़-चढ़कर कर कर रहे भागीदारी
◾तालीम से लेकर विभिन्न भूमिकाओं में नजर आते हैं परिवार के सदस्य
◾वर्तमान में भी कई सदस्य दे रहे अहम योगदान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी की रामलीला पूरे क्षेत्र की सुप्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार है। रामलीला मंचन को जहां सभी मिलजुल कर जुटते हैं वहीं एक ही परिवार के कई सदस्य विभिन्न भूमिकाओं के साथ ही हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी करते हैं। कलाकारों को तालीम देने से मंच तक ये सभी अहम योगदान देते हैं। खास बात यह है की इस परिवार की कई पीढ़ियां दशकों से रामलीला मंचन से जुड़ी हुई है।गरमपानी मुख्य बाजार क्षेत्र में होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों पर है। रामलीला मैदान में मंच निर्माण का कार्य शुरु हो चुका है। रामलीला मंचन को क्षेत्र के लोग पूरे मनोभाव से जुटते हैं। खास बात यह है की रामलीला मंचन में क्षेत्र के त्रिपाठी परिवार के सदस्य वर्षों से अहम योगदान दे रहे हैं। विभिन्न अभिनय कर चुके राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी कलाकारों को अभिनय के गुर सिखा दमदार अभिनय को पारंगत करते हैं तो देवेश त्रिपाठी हारमोनियम वादक से सेवा दे रहे हैं वहीं भुवन चंद्र त्रिपाठी कमेटी अध्यक्ष की कमान संभालने के साथ ही विभिन्न दमदार भूमिका निभाते रहे हैं। नवीन चंद्र त्रिपाठी के पुत्र भास्कर भी अहम भूमिकाओं के साथ महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ बंटाते हैं। राजकुमार त्रिपाठी मंच में कलाकारों को मदद करने के साथ प्रोमटर की भूमिका निभाते रहे हैं राजकुमार के भाई योगेश भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। हारमोनियम वादन के जरिए सेवा देने वाले देवेश त्रिपाठी के अनुसार स्थापना वर्ष से ही बुजुर्गों के समय से ही परिवार के सदस्य रामलीला मंचन में सेवा देते रहे हैं। वर्तमान की पीढ़ी भी पूरे मनोयोग से योगदान में जुटी है।




