= कुसुमखेड़ा निवासी युवक पर हमलावर हुए तीन युवक
= पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अराजकता जोर पकड़ती जा रही है। मुखानी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर बंदूक की बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरीर में कुसुमखेड़ा निवासी अजय ने बताया कि बीती 26 जनवरी को वह निगल्टिया फार्म से घर की तरफ आ रहा था। तभी कठघरिया निवासी शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह व दिनेश ने उसकी कार रोक ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और बंदूक की बट से हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

error: Content is protected !!