🔳 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 61 ग्रामीणों के एक्स रे तथा छह लोगों के जुटाए सैंपल
🔳 विभिन्न बिमारियों से बचाव के भी बताए गए तौर तरीके
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए गए। धूम्रपान व नशे से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बता नशे से दूर रहने की अपील भी की गई।
ब्यासी गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला आर्या ने किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे शिविरों से गांवों के लोग लाभान्वित होते है‌।शिविर में 109 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 61 ग्रामीणों के एक्स रे तथा छह लोगों के सैंपल लिए गए। शिविर में 45 मरीजों का शूगर, 39 लोगों की बीपी जांच तथा 20 की खून की जांच की गई। 13 ग्रामीणों की निमोनिया की स्क्रिनिग की गई तथा राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान के तहत 16 नौनिहालों को एल्बडाझोल दवा खिलाई गई। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए साथ ही सर्दियों में बुजुर्गों व नौनिहालों का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की गई। इस दौरान डा. प्रभात सांगवान, एएनएम गुंजन वर्मा, नर्सिंग अधिकारी जेम्स, विवेक भान, राकेश मैसी, आशा समन्वयक विनोद जोशी, एसटीएस रोहित, मनीषा, आशा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!