🔳 तहसील कर्मियों ने गरमपानी खैरना व आसपास चलाया अभियान
🔳 क्षेत्रवासियों को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 कार्यक्रम में सहयोग का किया गया आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : जनगणना को लेकर कोसी घाटी में जागरुकता अभियान चलाया गया। लोगों को जनगणना के महत्व के विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सहयोग का आह्वान भी किया गया।
गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्वगणना के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि स्वगणना में मकानों की गणना, परिवार के सदस्यों की जानकारी व अन्य विवरण किस प्रकार दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही बारकोड के विषय पर भी जानकारी साझा की गई। लोगों को बताया गया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक मकान को एक बारकोड दिया जाएगा, जिससे जानकारी को सुरक्षित व सही तरीके से दर्ज किया जा सकेगा। बारकोड से गणना में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सकेगा।जागरुकता कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनगणना से जुड़े अपने सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। अधिकारियों ने जनगणना कार्य में सहयोग करने का आह्वान लोगों से किया ताकि सरकार को सही आंकड़े मिल सके। इस दौरान आरके ललित मोहन जैडा, विपिन तिवारी, सुशील, गोधन सिंह, कमल जोशी, दीवान सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, दीपक फर्त्याल, मयंक बिष्ट, सुरेश सिंह, दिनेश बिष्ट, दर्शन पाठक आदि मौजूद रहे।
