🔳 पर्यावरण के प्रति जागरुकता को बताया महत्वपूर्ण
🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में जनजाति हमारी विरासत विषय पर हुआ कार्यक्रम
🔳 चित्रकला प्रतियोगिता में इरम बैनजीर बनी विजेता
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में जनजाति हमारी विरासत विषय पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने विरासत व संस्कृति पर विस्तार से जानकारी साझा की। चित्रकला प्रतियोगिता में इरम बैनजीर विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
गुरुवार को शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस पखवाडा़ कार्यक्रम के तहत जनजाति हमारी विरासत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने की। प्राचार्य ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज ने अहम भूमिका निभाई। बिरसा मुंडा ने अपने अल्पायु जीवन में पर्यावरण के प्रति जो जागरुकता की ज्योत जलाई वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता पाण्डे ने किया। निर्णायक की भूमिका डा. जयति दीक्षित व डा. निर्मला ने निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा डा. तरुण कुमार आर्या ने की। चित्रकला प्रतियोगिता इरम बेनज़ीर विजेता बनी जबकि शीतल बोहरा दूसरे तथा विशाखा बुधोडी़ तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान डा. इप्सिता सिंह, संतोष भारती, भाष्करानंद पन्त, सपना आर्या, अनिल, मुकेश, ललित, प्रेम आदि मौजूद रहे।
