🔳 जीजीआइसी की छात्राओं को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 विभिन्न विषयों व कोर्सो की जानकारी भी की गई साझा
🔳 समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में हुआ कैरियर काउन्सलिंग व गाइडेंस तथा किशोरावस्था कार्यक्रम
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में कैरियर काउन्सलिंग व गाइडेंस तथा किशोरावस्था कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को दसवीं तथा बारहवीं कक्षा पास करने के बाद विभिन्न कोर्स व विषयों की जानकारी दी गई। छात्राओं से कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
गुरुवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ज्योति रानी, आइटीआइ बेतालघाट के कैरियर विशेषज्ञ व परामर्शदाता राजेंद्र पांडे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कार्यक्रम में गंभीरता से भागीदारी करने तथा उपलब्ध जानकारी का बेहतर भविष्य के लिए लाभ उठाने का आह्वान किया। राजेंद्र पांडे ने विभिन्न विषयों व कोर्स के चयन तथा आइटीआइ में संचालित विभिन्न ट्रेडों की विस्तार से जानकारी दी। बताया की दसवीं व बारहवीं पास के बाद आइटीआइ में प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। डा. दीपक सती ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन व स्वास्थ्य के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। विभिन्न बीमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। बताया की सावधानी व साफ सफाई का ध्यान रखें जाने से कई बिमारियों से बचा जा सकता है। बेहतर स्वास्थ्य से ही उज्जवल भविष्य तैयार किया जा सकता है। इस दौरान बीआरपी शिखा गोस्वामी, पीटीए अध्यक्ष अंजू जलाल , नीलम तिरुवा, पूजा, परविंदर कौर, शालू यादव, प्रेमलता पंत, सीमा कनवासी, सुमन कांडपाल, नीतू आर्या, मुन्नी देवी, हेमा, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
