🔳 शिकार की तलाश में सड़क से सटी पहाड़ी पर ली आड़
🔳 वाहनों की लाईट से स्टेट हाईवे पर उतरा
🔳 काफि देर मंडराने के बाद जंगल की ओर हुआ रवाना
🔳 दोपहिया वाहन सवारों व पैदल आवाजाही करने वालों पर मंडराया खतरा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर गुलदार की आवाजाही से हड़कंप मच गया। वाहनों की आवाजाही के बावजूद गुलदार के स्टेट हाईवे से न हटने से लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बार गुलदार हाईवे से सटी पहाड़ी की चढ़कर जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही की पैदल आवाजाही करने वालों का गुलदार से सामना नहीं हुआ और बड़ी घटना टल गई।
गांवों में आबादी के बीचोंबीच तक पहुंच मवेशियों के शिकार के बाद अब गुलदार मुख्य सड़कों तक भी धमकने लगे हैं। मंगलवार को देर शाम खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप गुलदार के कनवाडी की पहाड़ी पर घात लगाए बैठे रहने से हड़कंप मच गया। स्टेट हाईवे पर वाहनों की लाईट से गुलदार एकाएक पहाड़ी पर चढ़ने लगा पर वह नियंत्रण खो बैठा। खुद को संभालते हुए गुलदार स्टेट हाईवे के बीचोंबीच आ गया। दहशत का पर्याय माना जाने वाला गुलदार बैखौफ हाईवे पर टहलता रहा। गुलदार के वाहनों के आगे मंडराने से कई वाहन चालकों ने विडियो भी बनाई। कुछ देर बाद गुलदार पहाड़ी पर चढ़कर जंगल की ओर रवाना हो गया। गुलदार के स्टेट हाईवे से हटने के बाद आवाजाही कर रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली। वाहन चालकों के अनुसार गुलदार के स्टेट हाईवे पर पहुंचने से दो पहिया वाहन सवारों व पैदल आवाजाही करने वालों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतनी जरुरी है।
