🔳 पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 बेतालघाट पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
🔳 रेत बजरी के कारोबार से जुड़े व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 कई बार पिकअप वाहन से कुचलने के प्रयास का भी लगाया आरोप
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट क्षेत्र के आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस महानिदेशक के पत्र भेज रेत बजरी के व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति से जान के खतरे का अंदेशा जता कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया है कि बेतालघाट पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही जिस कारण कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। पुलिस महानिदेशक से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की मांग उठाई है। आरटीआई कार्यकर्ता के जान पर खतरे का अंदेशा जताने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने बेतालघाट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजा है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजें पत्र के माध्यम से बताया है कि उसे गांव के ही एक व्यक्ति से जान माल का खतरा बना हुआ है। कई बार उसे पिकअप वाहन से कुचलने तक की कोशिश की जा चुकी है। बताया है कि पुलिस को शिकायती के बावजूद कार्रवाई न होने से उक्त व्यक्ति के हौसले बुलंद हो चुके हैं। आए दिन भरे बाजार में धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने की धमकी भी जाती है पर लिखित में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। अंदेशा जताया कि कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता पर सवाल उठाने व सरकारी धनराशि की बर्बादी रोकने को समय समय पर विभागीय अधिकारियों को पत्राचार करने से भी उक्त व्यक्ति रंजीश रखने लगा है। कृपाल सिंह ने पुलिस महानिदेशक से मामले में कार्रवाई के निर्देश देने तथा बेतालघाट पुलिस को पत्र देने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!