🔳 दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने झूला पुल को बताया जरुरी
🔳 समस्या के स्थाई समाधान की उठाई मांग
🔳 तमाम गांवों के लोग नदी को पार कर करते हैं आवाजाही
🔳 ग्राम प्रधान धर्मा व ग्रामीणों ने सर्वे कर बजट उपलब्ध कराने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के लोगों की सुरक्षित आवाजाही को कोसी नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झूला पुल निर्माण को सर्वे कर बजट उपलब्ध कराए जानें की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान धर्मा देवी के अनुसार झूला पुल निर्माण होने से एक दर्जन से भी अधिक गांवों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
बेतालघाट ब्लॉक के कटिमी गजार, खोला, चांदपुर, कांडा, बवास, तल्ली सेठी, पनवाद्योखन समेत दर्जनभर गांवों के लोग कोसी नदी को पार कर आवाजाही करते हैं। गांवो के किसान भी बेहद परेशान हैं। कुछ माह पूर्व लंबे समय से ठप पड़ी ट्रॉली का संचालन शुरु कर दिया गया है जिससे कुछ हद तक ग्रामीणों को राहत मिली है पर गांव के लोगों ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए झूला पुल निर्माण पर जोर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार झूला पुल निर्माण होने से जहां सुरक्षित आवाजाही हो सकेगी वहीं किसान भी उपज को आसानी से बड़ी मंडियों को भेज सकेंगे। ग्राम प्रधान धर्मा देवी ने जनहित को ध्यान में रख झूला पुल निर्माण को आवश्यक बताया है। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से झूला पुल निर्माण के लिए सर्वे कर बजट उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। कुंदन गिरी, जीवन नाथ, जगदीश नाथ, किशन नाथ, किशन गोस्वामी, जसोद गिरी, धनुली देवी लछुली देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, दुर्गा देवी, आशा देवी, मधुली देवी आदि ने भी झूला पुल निर्माण की मांग को जायज ठहरा जल्द कार्य शुरु किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!